प्रभात खबर में खबर छपने के बाद मंत्री चंपई सोरेन ने लिया संज्ञान, इस गंभार बिमारी से जूझ रही है सुनीता कुमारी

Updated:
विज्ञापन
प्रभात खबर में खबर छपने के बाद मंत्री चंपई सोरेन ने लिया संज्ञान, इस गंभार बिमारी से जूझ रही है सुनीता कुमारी

प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद झारखंड राज्य के मंत्री चंपई सोरेन ने संज्ञान लिया है. मंत्री ने सिसई प्रखंड के लावागाई गांव निवासी भीखराम उरांव की 17 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी के इलाज की उचित व्यवस्था करने का निर्देश गुमला उपायुक्त को दिया है. यहां बता दें कि सुनीता जीवन व मौत से जूझ रही है.

उसे गंभीर बीमार है. परंतु भीखराम के पास अपनी बेटी के इलाज के लिए पैसा नहीं है. वह गरीबी व आर्थिक संकट में जी रहा है. अपनी पुत्री के इलाज के लिए डेढ़ वर्षों में घर की जमा पूंजी सहित बैल बकरी तक को बेच चुका है. रिश्तेदारों से कर्जा लिया है और अभी घर के अनाज को बेच-बेच कर किसी तरह से दवा के लिए रुपयों की जुगाड़ कर रहा है.

डीसी ने दिया निर्देश

गुमला. गुमला उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने सिसई प्रखंड के लावागई गांव निवासी भीखराम उरांव की 17 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी की गंभीर बीमारी के इलाज हेतु सिविल सर्जन गुमला एवं बीडीओ सिसई को आयुष्मान भारत योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से समुचित इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola