शहीद बिरसा उरांव की पत्नी को किया सम्मानित
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
शहीद बिरसा उरांव की पत्नी को किया सम्मानित
विज्ञापन
गुमला. कारगिल युद्ध की 26वीं वर्षगांठ पर रविवार को सेना के लांश नायक मोहम्मद मुर्शीद आलम (8वां एमएनटी) ने शहीद बिरसा उरांव की पत्नी मिला उरांव को मोमेंटो व जीओसी का डीओ पत्र देकर सम्मानित किया. लांस नायक ने इस दौरान शहीद बिरसा उरांव की पत्नी मिला उरांव से उनका हाल चाल जाना. साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने की जानकारी दी. इस पर मिला उरांव ने बताया कि वर्ष 2005 में उन्होंने बड़ाइक मोहल्ला में पांच डिसमिल जमीन खरीदी थी. उसमें उन्होंने मकान का निर्माण कर रही थी, लेकिन ढ़लाई तक पहुंचने के बाद पड़ोसी द्वारा लगातार विवाद कर उसे बनाने नहीं दिया गया. इस संबंध में मैं एसपी से लेकर कई जगह गयी. लेकिन मेरे प्रति कोई सुनवाई नहीं की गयी. उन्होंने लांस नायक से उक्त जमीन में घर बनाने में सहयोग की गुहार लगायी है. लांस नायक मोहम्मद मुर्शीद आलम ने कहा कि सेना के द्वारा कारगिल में शहीद हुए कुल 545 वीरों के घर जाकर उनसे मुलाकात व उनके आश्रितों को मोमेंटो देकर सम्मानित करने का अभियान चलाया गया है. इस निमित हम आये हैं और उनकी परेशानी व उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित कर उनकी समस्या के निराकरण के लिए सेना के अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनकी समस्या का समाधान कराया जायेगा. मौके पर सूबेदार सहदेव महतो, सुमित्रा नायक, मुखिया वीणा देवी, संजय पासवान, निर्मल उरांव, चमरा उरांव, संजू उरांव मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










