मरने के बाद भी जी उठे थे प्रभु यीशु : बिशप लीनुस

Updated at : 18 Apr 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
मरने के बाद भी जी उठे थे प्रभु यीशु : बिशप लीनुस

ख्रीस्त विश्वासियों ने चालीसा के पुण्य सप्ताह में मनाया गुड फ्राइडे पर्व, 39 चर्चों में हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले के ख्रीस्त विश्वासियों ने चालीसा के पुण्य सप्ताह में शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर्व मनाया. मौके पर विश्वासियों ने यीशु ख्रीस्त का पवित्र क्रूस पर दुखभोग व मरने की घटना को याद किया, जिससे पूरे कलीसिया में शोक संतप्त व्याप्त रहा. मौके पर गुमला धर्मप्रांत के सभी 39 पल्लियों के चर्चों में ख्रीस्त विश्वासी एकत्रित हुए. संत पात्रिक महागिरजा सिसई रोड गुमला में गुड फ्राइडे पर्व को लेकर विशेष अनुष्ठान हुआ, जहां मुख्य अनुष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने अनुष्ठान कराया. इस दौरान विभिन्न धर्म-विधियों के बीच क्रूस की आराधना की गयी. अपराह्न 3.30 बजे क्रूस रास्ता हुआ, जिसमें ख्रीस्त विश्वासियों ने 14 घटनाओं (तस्वीरों) के माध्यम से यीशु ख्रीस्त के दुखभोग व मरने को स्मरण किया. इसके बाद शब्द समारोह व महाप्रार्थना समारोह के बाद पवित्र क्रूस की उपासना की गयी. इसके बाद विश्वासियों के बीच परम प्रसाद का वितरण किया गया. बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने कहा कि आज कलीसिया में शोक संतप्त व्याप्त है. पूरा कलीसिया शोकाकुल है. क्योंकि आज के दिन ही हमारे यीशु ख्रीस्त ने पवित्र क्रूस पर अपनी जान दी थी. यीशु ख्रीस्त भले क्रूस पर मर गये. इसके लिए पूरा कलीसिया शोकाकुल है. परंतु मरन जीवन का अंत नहीं, बल्कि स्वर्ग राज में प्रवेश करने का एक अनंत दरवाजा है. यानि मरने के बाद भी हम यीशु ख्रीस्त में जी उठेंगे और हमारा जीवन ईश्वर में विलिन हो जायेगा. बिशप ने कहा कि जब किसी का निधन हो जाता है, तो उनके प्रियजनों में शोक होता है. परंतु यह खुशी की बात है कि मरने के बाद ईश्वर में विलीन हो गये, जो हमारे पुनरूत्थान को दर्शाता है. पुनरूत्थान हमारे जीवन की आशा है. इससे सांत्वाना मिलती है कि हम मर कर भी फिर से जी उठेंगे. कार्यक्रम में संत पात्रिक महागिरजा के पल्ली पुरोहित फादर जेरोम एक्का, फादर नबोर, फादर मूनसन बिलुंग, फादर कुलदीप, फादर जीतन, फादर अगस्तुस कुजूर, फादर मतियस टोप्पो, फादर सामुएल कुजूर, फादर प्रफुल्ल एक्का, फादर विलियम लकड़ा, फादर फुलजेंस कुल्लू, फादर समीर डुंगडुंग, फादर सीप्रियन कुजूर, फादर अंथ्रेस लकड़ा, फादर इग्नेस, फादर जेफ्रेनियुस तिर्की, फादर जोन अलबर्ट बाड़ा, फादर अमृत मिंज, फादर पॉल, सिस्टर मारिया स्वर्णलता कुजूर, सिस्टर हिरमिला, सिस्टर ललिता, सिस्टर मेरी डांग, सिस्टर अन्ना मेरी, सिस्टर मंगला, सिस्टर अजीता टेटे, सिस्टर निर्मला एक्का, सिस्टर अनुरंजना, सिस्टर मधुरिमा, धर्मप्रांतीय काथलिक सभा अध्यक्ष सेत कुमार एक्का, अंबरोस केरकेट्टा, ज्योति केरकेट्टा, जुलियुस कुल्लू, अजय बेक, प्रेम एक्का, निराली सुरीन, ईसा खोया, महिला काथलिक सभा की अध्यक्ष फ्लोरा मिंज, सचिव जयंती तिर्की, दिव्या सरिता मिंज, अलमा खेस, सेबेस्तियानी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola