गुमला में शराब के शौकीनों को जमकर लूट रहे हैं दुकानदार, हर बोतल पर 10 से 20 रुपये अधिक ली जा रही है कीमत

Updated at : 22 Sep 2023 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में शराब के शौकीनों को जमकर लूट रहे हैं दुकानदार, हर बोतल पर 10 से 20 रुपये अधिक ली जा रही है कीमत

ग्राहकों ने बताया कि हर बोतल में 10 से 20 रुपये अधिक लिया जा रहा है. प्रिंट रेट से अधिक पैसा लेने से हर दिन शराब दुकानदार व ग्राहक के बीच बकझक हो रही है.

विज्ञापन

गुमला: गुमला में शराब शौकीनों की कमी नहीं है. हर दिन लोग 13 से 14 लाख रुपये की शराब पी जाते हैं. शराब पीने के कुछ पल बाद नशा भी उतर जाता है. लोग महंगी शराब पीने के शौकीन हैं, परंतु, यहां विदेशी शराब दुकानों में हो रही अवैध उगाही का मामला सामने आया है. जिले के शराब शौकीनों को दुकानदार लूट रहे हैं. प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है.

ग्राहकों ने बताया कि हर बोतल में 10 से 20 रुपये अधिक लिया जा रहा है. प्रिंट रेट से अधिक पैसा लेने से हर दिन शराब दुकानदार व ग्राहक के बीच बकझक हो रही है. ऐसे बकझक के बीच कुछ दुकानदार प्रिंट रेट में ही शराब बेच देते हैं, नहीं तो प्रिंट रेट से अधिक पैसा नहीं देने पर ग्राहक को भगा दिया जाता है.

Also Read: झारखंड: गुमला में 35 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार, गढ़वा व लातेहार से लाते थे नशीला पदार्थ

मजबूरन शराब के शौकीनों को अधिक पैसा देकर शराब खरीद पीनी पड़ रही है. ग्राहकों ने गुमला प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि शराब के शौकीनों की कट रही जेब को बचाया जा सके. ग्राहकों ने कहा है कि अधिक पैसा लेने से कभी भी दुकान में मारपीट या कोई हादसा हो सकता है. क्योंकि कई बार 10 से 20 रुपये के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

शराब दुकानदार भी हैं परेशान:

अधिक दाम लेने के मामले में खुद शराब बेचने वाले दुकानदार भी गुमला उपायुक्त को आवेदन देकर इसकी शिकायत कर चुके हैं. परंतु, दुकानदारों की शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई है. दुकानदार खुद कहते हैं. हमलोग मामूली कर्मचारी हैं. ऊपर से जो रेट तय होता है, उसके आधार पर शराब बेचते हैं. कई बार तो प्रिंट रेट से अधिक पैसा लेने के कारण ग्राहकों से विवाद हो चुका है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola