पुस्तकालय एकाग्रता व अध्ययन के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान : डीसी

Updated at : 09 Jul 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
पुस्तकालय एकाग्रता व अध्ययन के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान : डीसी

रायडीह प्रखंड में पुस्तकालय, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को रायडीह प्रखंड का दौरा कर पुस्तकालय, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. रायडीह प्रखंड परिसर में स्थित सिदो-कान्हू प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय का निरीक्षण में पुस्तकालय के प्रति स्थानीय लोगों में रुचि की कमी को देखते हुए लाइब्रेरी अवेयरनेस वीक का आयोजन करने का निर्देश दिया. कहा कि जिले के सभी प्रखंड स्तरीय पुस्तकालयों में आगामी सप्ताह से लाइब्रेरी अवेयरनेस वीक मनाया जायेगा. एसएस प्लस टू उवि रायडीह के निरीक्षण में उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि वे पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करें. बताया कि अवेयरनेस वीक के अंतर्गत अंग्रेजी शब्दावली सुधारने, करियर काउंसलिंग, रीडिंग सेशन समेत अन्य रोचक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. उपायुक्त ने कहा कि पुस्तकालय एकाग्रता व अध्ययन के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान है. सभी छात्र इसका नियमित रूप से लाभ लें. उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि अंतिम पीरियड को पुस्तकालय में पढ़ाई के अभ्यास के लिए निर्धारित करें. निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर की विभिन्न आवश्यकताओं ड्रेनेज सिस्टम, मल्टी पर्पस हॉल व पेबर ब्लॉक निर्माण की मांग की गयी. उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उत्क्रमित मवि ऊपर खटंगा के निरीक्षण में उपायुक्त ने भवन की मरम्मत व सोलर लाइट की आवश्यकता महसूस की तथा संबंधित अभियंता को प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह के निरीक्षण में उपायुक्त ने सभी वार्डों व कमरों का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola