गुमला में लिजेंड कप नाइट क्रिकेट मैच एक अप्रैल से

Updated:
विज्ञापन
गुमला में लिजेंड कप नाइट क्रिकेट मैच एक अप्रैल से

क्रिकेट मैच में गुमला जिला के अलावा लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, ओड़िशा, बंगाल, बिहार व छत्तीसगढ़ राज्य की टीमें भाग लेगी.

विज्ञापन

क्रिकेट मैच में गुमला जिला के अलावा लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, ओड़िशा, बंगाल, बिहार व छत्तीसगढ़ राज्य की टीमें भाग लेगी.

प्रतिनिधि, गुमला

गुमला शहर के तेलंगा खड़िया स्टेडियम में मॉर्निंग क्रिकेट क्लब गुमला की बैठक हुई. बैठक में अंतर राज्यीय लिजेंड कप सीजन-थ्री नाइट क्रिकेट मैच को लेकर विचार विमर्श किया गया. प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों से परिचर्चा की गयी. बताया गया कि प्रतियोगिता को बड़े रूप में आयोजित किया जा रहा है. इसलिए इसकी विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इसके लिए गुमला प्रशासन से भी सहयोग लेने का निर्णय लिया गया. क्योंकि, नाइट क्रिकेट मैच में हर दिन नौ से 10 हजार से अधिक दर्शकों के आने की संभावना है. बैठक में बताया गया कि मैच एक अप्रैल से शुरू होगी जो छह अप्रैल तक चलेगी. इससे पहले 31 मार्च को फैंसी मैच गुमला शहर के प्रबुद्ध लोगों की टीमों के बीच होगी. छह दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट मैच में गुमला जिला के अलावा लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, ओड़िशा, बंगाल, बिहार व छत्तीसगढ़ राज्य की 32 टीमें भाग लेगी. हालांकि, अबतक 24 टीमों ने पंजीयन हो गया है.

मैच का लाइव प्रसारण होगा

क्लब के अध्यक्ष रोहित उरांव विक्की व सचिव संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी मैच दूधिया रोशनी में कैनवास बॉल से होंगे. ग्राउंड में स्क्रीन लगाया जायेगा. संजय कुमार गुप्ता ने कहा है कि यह मैच मॉर्निंग क्रिकेट क्लब गुमला द्वारा आयोजित है. मुकेश पांडया, अंकित उरांव व अखिलेश कुमार ने कहा है कि गुमला में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने, सड़क सुरक्षा व नशामुक्त गुमला अभियान के तहत यह मैच हो रहा है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola