युवा कांग्रेस ने लांच किया नेता चुनो, नेता बनो पोस्टर

Updated at : 25 Jun 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने लांच किया नेता चुनो, नेता बनो पोस्टर

युवा कांग्रेस ने लांच किया नेता चुनो, नेता बनो पोस्टर

विज्ञापन

सिसई. युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर बुधवार को टाना भगत भवन में नेता चुनो नेता बनो पोस्टर लांच किया. जिला समन्वयक जयप्रकाश चौबे व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष निलेश उरांव ने पोस्टर लांच किया. समन्वयक ने कहा कि युवा मोर्चा का चुनाव व चुनाव से संबंधित नेता चुनो नेता बनो पोस्टर लांच करने का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व का अवसर देना है. भारतीय युवा कांग्रेस देश का ऐसा पहला राजनीतिक संगठन है, जो आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के जरिये योग्य नेतृत्व को सामने लाने का कार्य करता है. चुनाव पारदर्शिता, निष्पक्ष हो, युवाओं की भागीदारी बढ़े. यह वरीय नेतृत्व भी चाहता है. आजाद अंसारी ने कहा कि चुनाव ब्लॉक, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर कराये जायेंगे, जिनका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है. चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से ईमानदार, कर्मठ व समर्पित युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाना, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना व राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बैबुल अंसारी, युवा अध्यक्ष मनीष तिर्की, जुगल उरांव, रजब अंसारी, मनोरंजन टोप्पो, आश्रित उरांव आदि मौजूद थे.

दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

चैनपुर. थाना क्षेत्र के चौक-चौराहों पर मंगलवार को तंबाकू निषेध कार्यक्रम के तहत दर्जनों दुकानों पर औचक छापेमारी कर गुटखा, सिगरेट समेत अन्य नशीले पदार्थ जब्त किया गया. अभियान बीडीओ यादव बैठा, सीओ दिनेश गुप्ता व थानेदार कुंदन चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के आदेश पर प्रखंड मुख्यालय में गुटखा, तंबाकू, सिगरेट समेत सभी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री पर सरकार ने पूर्ण प्रतिबंध लगा रखी है. बीडीओ ने बताया कि इस प्रतिबंध के बावजूद कई दुकानदार चोरी छिपे इन प्रतिबंधित पान मसालों की बिक्री कर रहे थे. इसको रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola