गुमला में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान का शुभारंभ

Updated at : 24 Mar 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान का शुभारंभ

गुमला में विश्व यक्ष्मा दिवस का आयोजन जनजागरूकता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया

विज्ञापन

जन-जन का रखें ध्यान, टीबी मुक्त भारत अभियान से गूंज उठा शहर : गुमला में विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया गया. प्रतिनिधि, गुमला गुमला में विश्व यक्ष्मा दिवस का आयोजन जनजागरूकता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7.30 बजे सदर अस्पताल परिसर से हुई जागरूकता रैली से हुई, जिसमें नर्सिंग कॉलेज गुमला की छात्राएं, एएनएम प्रशिक्षु और यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मियों ने भाग लिया. रैली को नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी और चिकित्सक डॉ. नागभूषण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. टीबी हारेगा, देश जीतेगा और जन-जन का रखें ध्यान, टीबी मुक्त भारत अभियान जैसे नारों से गुमला शहर की गलियां गूंज उठीं. यह केवल दिवस नहीं, बल्कि टीबी मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिवस है रैली के समापन के बाद पूर्वाह्न 11.30 बजे सदर अस्पताल सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस अवसर पर 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी और विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार चीनी उपस्थित थे. सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि 24 मार्च का दिन हमें उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है जब टीबी के जीवाणु की खोज हुई थी. उन्होंने इसे केवल एक दिवस नहीं, बल्कि टीबी मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिवस बताया. उन्होंने निक्षय पोषण योजना और निक्षय मित्र पहल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मरीजों को पोषण और सामाजिक सहयोग मिल रहा है. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्बरई ने भी जिले में चल रहे कार्यों की सराहना की और कर्मियों से शत-प्रतिशत उपलब्धि हेतु समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की. मुख्य अतिथि संयुक्ता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने जागरूकता को सबसे प्रभावी हथियार बताया और जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों तथा युवाओं से मरीजों की पहचान और सहयोग में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025 में टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया. नीरजा केरकेट्टा, सुषमा देवी, रमाकांत सिंह, संदीप कुमार साहू, डॉ. पूजा पल्लवी भगत और सपना कुमारी को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, सहिया बहनें, स्वास्थ्यकर्मी और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम का संचालन एनटीइपी गुमला के मुकेश कुमार सिंह ने किया.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola