भाकपा माओवादियों के खिलाफ अभियान चलायें : एसपी

Updated at : 14 Apr 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा माओवादियों के खिलाफ अभियान चलायें : एसपी

चैनपुर थाना का औचक निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

विज्ञापन

गुमला. पुलिस अधीक्षक शंभू प्रसाद सिंह ने सोमवार को एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक चैनपुर अंचल, चैनपुर थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में चैनपुर थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण में थाना सिरिस्ता में संधारित होने वाली सभी पंजी, अभिलेखों व संचिकाओं का अवलोकन एसपी ने किया. सभी पंजी संचिकाओं के रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. सीमावर्ती थाना प्रभारियों के साथ संपर्क स्थापित कर सक्रिय अपराध कर्मियों व भाकपा माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. महिलाओं से संबंधित अपराध की रोकथाम के लिए स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. थाना क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व अपराध नियंत्रण के संबंध में थानेदार को दिशा-निर्देश दिये. साथ ही थाना भवन, थाना परिसर व पुलिस कर्मियों के रहने वाले बैरक का निरीक्षण किया. बैरक में रहने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के बाद थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. सभी को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र, बीट से संबंधित सभी जानकारी रखेंगे. विशेष रूचि लेकर निगरानी रखेंगे. साथ ही अधिक से अधिक सूचनाओं का संकलन करेंगे. एसडीपीओ व अंचल निरीक्षक चैनपुर को अनुपालन के लिए निर्देश दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola