डायन बिसाही जैसी कुप्रथाएं समाज के लिए अभिशाप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Feb 2026 10:42 PM
डायन बिसाही जैसी कुप्रथाएं समाज के लिए अभिशाप
चैनपुर. पुलिस ने जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने व समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के तिगावल डाड़टोली में जागरूकता कार्यक्रम किया. कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें कानून, सुरक्षा व सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया. थाना प्रभारी ने कहा कि डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाएं समाज के लिए अभिशाप हैं. उन्होंने ग्रामीणों से अंधविश्वास से दूर रहने और किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में न लेने की अपील की. नशाखोरी को अपराध, पारिवारिक कलह व सामाजिक पतन की जड़ बताते हुए उन्होंने नशा पान से दूर रहने का संदेश दिया. इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से तैयार किये गये करीब 200 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया. थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री पर पुलिस की सख्त नजर है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की.
संत रविदास की जयंती मनायी गयी
सिसई. सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा में सोमवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत एचएम देवेंद्र वर्मा व शिक्षकों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया. मौके पर जयंती प्रमुख आचार्य मृत्युंजय कुमार ने संत रविदास की भक्ति व सादगी के बारे में बताया. कहा कि संत रविदास ने अपनी भक्ति से मां गंगा को अपनी कठौती में प्रकट होने के लिए किस तरह मजबूर कर सिद्ध कर दिया था कि मन चंगा, तो कठौती में गंगा. उन्होंने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं, कर्म से बड़ा होता है. मनुष्य की कोई विशेष जाति नहीं होती है. सामाजिक समरसता से ही देश आगे बढ़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










