4 महीने से गुमला घाघरा के 8 मजदूर फंसे हैं तमिलनाडु में, कंपनी नहीं दे रही पैसा, अब सीएम हेमंत से मांगी मदद

Updated at : 27 May 2021 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
4 महीने से गुमला घाघरा के 8 मजदूर फंसे हैं तमिलनाडु में, कंपनी नहीं दे रही पैसा, अब सीएम हेमंत से मांगी मदद

मजदूरों की गुहार के बाद मिशन बदलाव गुमला ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को टवीट किया है. जिसमें मजदूरों की समस्या को रखते हुए मजदूरों को तमिलनाडु से वापस गुमला लाने की मांग की गयी है. दीपक उरांव ने बताया कि सभी मजदूरी करने के लिए तमिलनाडु की प्राइवेट कंपनी में गये हुए थे. सभी मजदूर चार महीना से वहां मजदूरी कर रहे थे.

विज्ञापन

Jharkhand News, Gumla News गुमला : गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित दोदांग गांव के आठ मजदूर तमिलनाडु में फंसे हुए हैं. ये मजदूर चार महीने से तमिलनाडु में हैं और अब वापस अपने घर आना चाहते हैं. परंतु कंपनी व ठेकेदार इन मजदूरों को वापस गुमला भेजने की पहल नहीं कर रहा है. इन मजदूरों ने जो पैसा कमाया था. वह भी खत्म हो गया. इसलिए इन मजदूरों ने वीडियो भेज कर मदद की गुहार लगायी है.

मजदूरों की गुहार के बाद मिशन बदलाव गुमला ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को टवीट किया है. जिसमें मजदूरों की समस्या को रखते हुए मजदूरों को तमिलनाडु से वापस गुमला लाने की मांग की गयी है. दीपक उरांव ने बताया कि सभी मजदूरी करने के लिए तमिलनाडु की प्राइवेट कंपनी में गये हुए थे. सभी मजदूर चार महीना से वहां मजदूरी कर रहे थे.

लेकिन लॉकडाउन होने के कारण सभी मजदूर वापस आना चाहते हैं. परंतु ठेकेदार सभी मजदूरों का आर्थिक शोषण कर रहा है. उनको किसी तरह का कोई पैसा भी नहीं दिया जा रहा है. जिससे सभी मजदूर भूखे प्यासे रहने के लिए मजबूर हैं. उन लोगों के पास जो अपना पैसा था. वह भी खत्म हो चुका है. जिससे उन लोगों के पास खाने-पीने तक के लिए पैसे नहीं है. सभी मजदूर पानी भी खरीद कर पीते हैं. पैसा नहीं होने की वजह से वे पानी भी नहीं पी पा रहे हैं.

सभी मजदूरों के द्वारा अपने अपने घरों से पैसा मंगाया जा रहा है. लेकिन घर वालों के पास भी पैसा नहीं कि वे मदद कर सके. सभी मजदूर घर वापस आने को लेकर बहुत चिंतित हैं. लेकिन ठेकेदार किसी भी तरह से कोई मदद नहीं कर रहा है कि वे लोग आ सकें. मिशन बदलाव के सदस्य राज कुमार ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीएमओ से मदद की मांग की है. राज कुमार ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीएमओ से अवगत कराने के बाद टीम के द्वारा मजदूरों को हर संभव मदद करने की कोशिश की जायेगी.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola