गुमला में पंचायतों के लिए अधिकारी व कर्मियों की जल्द होगी बहाली, वेबसाइट पर अंतिम मेधा सूची का होगा प्रकाशन

15वें वित्त आयोग मद के तहत पंचायतों में जूनियर इंजीनियर समेत अकाउंट क्लर्क सह कंप्यूटर ऑपरेटर्स की गुमला में जल्द बहाली होने वाली है. इसके लिए अभ्यर्थियों के अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन जिला वेबसाइट पर होगा.
Jharkhand Jobs (गुमला) : 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत पंचायतों में जूनियर इंजीनियर व लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों के अंतिम मेधा सूची प्रकाशन के संबंध में बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी शिशिर कुमार सिन्हा ने की.
बैठक में जूनियर इंजीनियर के पद के लिए ली गयी दक्षता परीक्षा के आलोक में उनके द्वारा प्राप्तांक के आधार पर मेधा सूची के अंतिम प्रकाशन का निर्णय लिया गया. साथ ही अंतिम मेधा सूची को जिला के वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया. वहीं, लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटरों के पद पर दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की टंकण दक्षता की जांच की गयी.
बता दें कि विभागीय निर्देशानुसार अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा में 20 शब्द प्रति मिनट हिंदी व 30 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी में प्राप्त करना था. लेकिन, किसी भी उम्मीदवार द्वारा टंकण की अहर्ता को पूरा नहीं किया गया. जिस पर बैठक में सूची जिला के वेबसाइट पर दक्षता परीक्षा के प्राप्तांक के आलोक में मेधा सूची प्राप्त किये जाने का निर्णय लिया गया.
Also Read: Sarkari Jobs: झारखंड CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान, राज्य में जल्द होगी 700 शिक्षकों की नियुक्ति
बैठक में प्रभारी डीडीसी रवि आनंद, निदेशक आईटीडीए इंदु गुप्ता, एलआरडीसी सुषमा नीलम सोरेंग, पंचायत राज पदाधिकारी मोनिका रानी टूटी, इइ अमरेंद्र कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी महेंद्र रविदास, कार्यालय अधीक्षक शशि कुमार मिश्रा व अन्य उपस्थित थे.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




