ePaper

Sarkari Naukri 2021: झारखंड में जल्द आ रही है बंपर वैकेंसी, CM हेमंत सोरेन ने की घोषणा

Updated at : 06 Oct 2021 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021: झारखंड में जल्द आ रही है बंपर वैकेंसी, CM हेमंत सोरेन ने की घोषणा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा एलान किया है. कहा कि जल्द ही राज्य में 700 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. साथ ही स्वरोजगार के लिए युवाओं को राज्य सरकार की ओर से 25 लाख रुपये तक के लोन में सब्सिडी देने की भी घोषणा की गयी है.

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021, Jharkhand News (रांची) : जमशेदुपर और खूंटी कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद राज्य सरकार रोजगार पर फोकस कर रही है. राज्य में जल्द ही 700 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. वहीं, प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार के लिए राज्य सरकार की ओर से 25 लाख रुपये तक के लोन में सब्सिडी देने की भी घोषणा की है. इस मौके पर 238 छात्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए सीएम श्री सोरेन ने शुभकामनाएं दी.

कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अब रोजगार पर विशेष फोकस कर रही है. कोरोना संक्रमण के बाद राज्य में स्थिति में काफी सुधार हुआ है. JPSC के माध्यम से कई पदों के लिए नियुक्ति परीक्षाएं आयोजित हो रही है, तो वहीं निजी क्षेत्रों में भी काफी संख्या में रोजगार उपलब्ध हो रहे हैं.

सीएम श्री सोरेन ने कहा कि करीब 5 सालों से लंबित JPSC की परीक्षा सफलतापूर्वक ली गयी. 700 शिक्षकों और मनरेगा में 500 पदों समेत अन्य खाली पदों को भरने की दिशा में भी कार्रवाई हो रही है. इसके पहले लगभग 600 चिकित्सकों, 24 खेल पदाधिकारियों, 40 खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. साथ ही ACC कंपनी में 150 युवाओं को स्थायी नौकरी और दूसरे राज्यों में काम कर रही यहां की 200 युवतियों को अपने घर में ही टेक्सटाइल उद्योग में रोजगार से जोड़ा गया.

Also Read: Jharkhand: दुमका के अमरपानी गांव तक नहीं पहुंचती एंबुलेंस, गर्भवती को दो किमी तक खटिया पर ढोकर ले जाते परिजन

सीएम श्री सोरेन ने गरीब और वंचित समूह के इन सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के मेहनतकश और प्रतिभावान युवा आज ट्रेनिंग लेकर रोजगार से जुड़ रहे हैं. इस ट्रेनिंग के जरिये अब तक 15,000 से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को तराश कर रोजगार उपलब्ध कराने में जुटी है. साथ ही ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने की कोशिश भी की जा रही है. इससे पूर्व 900 युवतियों को भी नर्स की ट्रेनिंग दी गयी. इसके अलावा अब नर्सिंग के क्षेत्र में पुरुषों को भी ट्रेनिंग मिल रही है. कहा कि राज्य के युवा नर्सिंग के क्षेत्र में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. इस क्षेत्र का दायरा बहुत बड़ा है. युवा इसमें हिस्सा लें क्योंकि इसमें रोजगार की संभावनाएं हैं. साथ ही, रोजगार सृजन योजना का लाभ लेकर अपने आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग भी प्रशस्त कर सकते हैं.

15,000 से अधिक युवाओं को मिल चुका है रोजगार

प्रेज्ञा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल जमशेदपुर और खूंटी के 238 छात्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इनमें अनुसूचित जनजाति के 174, अनुसूचित जाति के 7, ओबीसी के 51 और अल्पसंख्यक वर्ग के 6 छात्र शामिल हैं. इन सभी छात्रों का प्लेसमेंट शापूरजी पालन जी, ऑटोमोटिव एक्सल और विलास जावेडकर जैसी कंपनियों में हुआ है. इन सभी छात्रों ने कल्याण गुरुकुल में निर्माण और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया है.

Also Read: Jharkhand Panchayat Chunav: गुमला में 4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव, तैयारी में जुटा प्रशासन, मिले कई निर्देश

मालूम हो कि कल्याण गुरुकुल में छात्रों को फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, प्लंबर और अपैरल जैसे ट्रेड में प्रशिक्षण देने के साथ प्लेसमेंट की भी व्यवस्था की जाती है. फिलहाल प्रेज्ञा फाउंडेशन की ओर से राज्य में 9 कौशल विकास कॉलेज और 28 कल्याण गुरुकुल ट्रेनिंग सेंटर चलाये जा रहे हैं. यहां से अब तक 15,000 से अधिक युवाओं को देश- विदेश में रोजगार से जोड़ा गया है.

स्वरोजगार के लिए भी सरकार दे रही रही ऋण

सीएम श्री सोरेन ने कहा कि जो युवा तकनीकी या औद्योगिक प्रशिक्षण लिए हैं अगर वो स्वरोजगार करना चाहे, तो उनके लिए सब्सिडी आधारित 25 लाख रुपये तक का ऋण देने की योजना भी सरकार ने शुरू की है. वो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि ये प्रशिक्षित युवा आने वाले दिनों में ना सिर्फ अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार का दरवाजा खोलेंगे.

प्रशिक्षण के साथ प्लेसमेंट भी

उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल विकास के लिए सरकार कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है. कल्याण गुरुकुल में भी युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यहां उनका प्लेसमेंट भी हो रहा है. इससे वो अपने पैरों पर खड़ा होने के साथ परिवार और समाज को मजबूत और बेहतर बनाने में अपना योगदान देंगे. इसके साथ अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं को इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी. साथ ही कहा कि यहां से प्रशिक्षण के बाद जिन युवाओं का प्लेसमेंट हुआ है, उनका समय-समय पर इंटरनल एसेसमेंट की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो.

Also Read: Jharkhand: दुमका के अमरपानी गांव तक नहीं पहुंचती एंबुलेंस, गर्भवती को दो किमी तक खटिया पर ढोकर ले जाते परिजन

इस मौके पर मंत्री चंपई सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव केके सोन समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola