गुमला में कृषि वैज्ञानिक और उनके सहयोगी की हत्या, इस बड़े कांग्रेस नेता के बगान के पास घटी घटना

Updated at : 25 Aug 2021 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला में कृषि वैज्ञानिक और उनके सहयोगी की हत्या, इस बड़े कांग्रेस नेता के बगान के पास घटी घटना

घाघरा में कृषि वैज्ञानिक लोकेश पुत्तास्वामी और उनके सहयोगी मददिला देवदासु की हत्या कर दी गयी है. और ये घटना कांग्रेस नेता शिव कुमार भगत के बगान के पास घटी

विज्ञापन

Gumla Crime News, Jharkhand News, Gumla Ghaghra News गुमला : गुमला जिले के घाघरा में कृषि वैज्ञानिक लोकेश पुत्तास्वामी और उनके सहयोगी मददिला देवदासु की अपराधियों ने सोमवार की देर रात हत्या कर दी. लोकेश पुत्तास्वामी मैसूर (कर्नाटक) व मददिला देवदासु आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के रहनेवाले थे. दोनों की हत्या घाघरा निवासी शिव कुमार भगत के केला बागान के पास तेज धारदार हथियार से की गयी है. मंगलवार की सुबह में जब मजदूर खेत में काम करने पहुंचे, तो दोनों के शवों को देखा.

अपराधी लोकेश की पैशन प्रो बाइक भी ले गये, जिसे भंडरा और बेड़ो के पास सुनसान जगह पर जला दिया. हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच कर रही है. इंस्पेक्टर ने कहा कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है. सैंपल इकट्ठा किया जा रहा है. लोकेश पुत्तास्वामी वर्ष 2011 में जिओ मैक्स कंपनी में फार्मिंग का काम करने के लिए कर्नाटक से घाघरा आये थे और तब से यहीं रहने लगे.

वह कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शिवकुमार भगत सहित कई किसानों की 25 एकड़ खेत लीज पर लेकर खेती कर रहे थे. घाघरा प्रखंड में केला और स्ट्रॉबेरी के अलावा कई प्रकार की फसलों की खेती को बढ़ावा दे रहे थे. उन्हीं की देन है कि इस क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर केला और स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं. वह 10 से 15 लोगों को खेतीबारी में रोजगार दिये हुए थे. कई स्थानीय किसानों को उन्होंने खेती-बारी करने का प्रशिक्षण भी दिया था. मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए लोकेश ने तीन माह पहले आंध्र प्रदेश से मददिला देवदासु को भी बुलाया था.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola