अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार मामले में पुलिसिया जांच शुरू
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार मामले में पुलिसिया जांच शुरू
विज्ञापन
नगर परिषद की पहली महिला अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार का.
दुर्जय पासवान, गुमला गुमला नगर परिषद की पहली महिला अध्यक्ष शकुंतला उरांव और कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार के बीच विवाद ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि बैठक के दौरान उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर दुर्व्यवहार किया गया. इस पर शकुंतला उरांव ने एसटी-एससी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शनिवार को थानेदार सुनील कुमार नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से घंटों पूछताछ की. उन्होंने कहा कि अभी प्रारंभिक स्तर पर पूछताछ की गयी है और आगे भी जांच जारी रहेगी. फिलहाल पुलिस ने आवेदन के आधार पर ही कार्रवाई की है. इस घटना ने नगर परिषद और शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है.पूर्व वार्ड कमिश्नर आरिफ आलम बालो ने कार्यपालक पदाधिकारी पर जनता के कामों में उदासीनता और अहंकार का आरोप लगाया. उनका कहना है कि अधिकारी सीधे मुंह बात नहीं करते और जनता की समस्याओं को हल करने में रुचि नहीं दिखाते. वहीं, स्थानीय व्यवसायी शंकर लाल जाजोदिया ने भी शिकायत की कि उनका आवेदन एक महीने से लंबित है और अधिकारी फाइल दबाकर बैठे हैं.
इस विवाद ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिये हैं. एक ओर जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को उठाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी पर काम में लापरवाही और मनमानी का आरोप लग रहा है. पुलिस जांच से यह स्पष्ट होगा कि मामला व्यक्तिगत विवाद का है या फिर प्रशासनिक कार्यशैली की गंभीर खामियों का. फिलहाल गुमला नगर परिषद में यह घटना चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










