ePaper

नागफेनी में चला वाहन सघन जांच अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ा रूख

Updated at : 04 Jan 2026 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
नागफेनी में चला वाहन सघन जांच अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ा रूख

रविवार को गुमला जिले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया

विज्ञापन

गुमला रविवार को गुमला जिले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया. जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में नागफेनी स्थित विभिन्न ढाबा के समीप ””””””””ड्रिंक एंड ड्राइव”””””””” और सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से मालवाहक वाहनों, बसों, कार और बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहनों को रोका गया. अधिकारियों ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन के जरिये चालकों की जांच की. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई शराब के नशे में वाहन तो नहीं चला रहा है. बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि जिले में अधिकतर मौतें शराब के सेवन और बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण हो रही हैं. उन्होंने आम जनों को जागरूक करते हुए कहा कि हेलमेट पहनने में लापरवाही बिल्कुल भी न करें. भले ही आप राशन, सब्जी या दूध लाने जैसी छोटी दूरी के लिए ही घर से निकले हों. अनचाही दुर्घटना से मात्र हेलमेट ही आपको सुरक्षित रख सकता है. उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि बाइक पर पीछे बैठने वाले अक्सर दुर्घटना का सबसे पहले शिकार होते हैं. इसलिए सुरक्षा के साथ समझौता न करें. जांच अभियान के दौरान स्पष्ट चेतावनी दी गयी कि यह अभियान अब जिले के सभी चौक-चौराहों पर लगातार जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. ये कार्रवाई होगी डीटीओ ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कम से कम 10 हजार रुपये का चालान एवं तीन महीने की कारावास या दोनों हो सकती है. तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जायेगा. प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे खुद सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola