आठ लाभार्थियों के मामलों पर विचार-विमर्श

Updated:
विज्ञापन

आठ लाभार्थियों के मामलों पर विचार-विमर्श

विज्ञापन

गुमला. जिला पुनर्वास समिति गुमला की बैठक उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई. बैठक में आत्मसमर्पित उग्रवादियों को पुनर्वास नीति के तहत प्रदान किये जाने वाले सभी लाभों की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान आवास संबंधी स्थिति, बीमा सुविधा, अब तक अप्राप्त लाभों के वितरण तथा रोजगार उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बताया गया कि जिला प्रशासन पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है और लाभार्थियों को सभी निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है. समिति ने कुल आठ लाभार्थियों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिया गया, ताकि समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पुनर्वास संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सके. बैठक में डीएसपी गुमला वीरेंद्र टोप्पो, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील खाका, एलडीएम गुमला पवन कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

केजीबीवी में नामांकन पर विचार-विमर्श

पालकोट. प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) बघिमा सभागार में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बीडीओ विजय उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सत्र 2026-27 में नामांकन संबंधित विषय पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में बीडब्ल्यूओ रंजीत सिंह मुंडा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुमित कुमार भगत, प्रखंड प्रमुख सोनी लकड़ा, वार्डन सरोजनी टोप्पो, अनिल कुमार साहू, शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जसमती देवी, अभिभावक प्रधान कृष्णा प्रधान समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola