खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान चला
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान चला
विज्ञापन
गुमला. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया. निरीक्षण के दौरान मेसर्स जहिम होटल, मेसर्स झारखंड स्टोर (चांदनी चौक), मेसर्स राज स्टोर, हरी ट्रेडर्स (पंजाबी गली), मेसर्स शाहिद इकबाल (पटेल चौक) समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की गयी. जांच के क्रम में कई अनियमितताएं पायी गयीं, जिस पर संबंधित संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया. मेसर्स जहिम होटल में साफ-सफाई की कमी पाये जाने पर संचालक को एप्रन, ग्लब्स व हेड गियर का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा शीघ्र खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. झारखंड स्टोर में मिस ब्रांडेड खाद्य सामग्री बेचे जाने की पुष्टि होने पर उसे तत्काल नष्ट कराया गया तथा संचालक को भविष्य में ऐसी गतिविधि न करने की चेतावनी दी गयी. राज स्टोर एवं हरी ट्रेडर्स को बिना अनुज्ञप्ति/लाइसेंस के प्रतिष्ठान संचालित करने पर फटकार लगायी गयी और शीघ्र लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया. मेसर्स शाहिद इकबाल के यहां भी मिस ब्रांडेड सॉस पाये जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया तथा पुनः ऐसी गलती पाये जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुग्गी ने बताया कि जिले में इस प्रकार का निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने सभी खाद्य व्यवसायियों से अपील की कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का पालन करें. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा गुणवत्तापूर्ण सामग्री ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










