उरुगुटु में महिलाओं को आजीविका से जोड़ने की पहल
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

कामडारा प्रखंड के उरुगुटु गांव में जिला प्रशासन द्वारा 31 लाभुकों के बीच मशरूम किट का वितरण किया गया.
विज्ञापन
गुमला. कामडारा प्रखंड के उरुगुटु गांव में जिला प्रशासन द्वारा 31 लाभुकों के बीच मशरूम किट का वितरण किया गया. साथ ही एग्रीगेट के सहयोग से लाभुकों को मशरूम उत्पादन संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे इसे आजीविका के एक सशक्त माध्यम के रूप में अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें. ज्ञात हो कि उपायुक्त गुमला ने 11 मार्च को प्रोजेक्ट द्वार के तहत गांव का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं, कृषि गतिविधियों और महिला समूहों की भागीदारी का अवलोकन किया. भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने महिला समूहों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें मशरूम उत्पादन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था.
उपायुक्त के निर्देश के आलोक में प्रशासन ने उरुगुटु गांव के लाभुकों को मशरूम किट उपलब्ध करायी. इस पहल से ग्रामीणों, विशेषकर महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं में उत्साह देखा गया. मशरूम उत्पादन ग्रामीणों के लिए आय संवर्धन का एक नया अवसर बनेगा. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाकर ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों को आगे भी तकनीकी मार्गदर्शन, आवश्यक सहयोग और बाजार से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










