एसी से आंदोलनकारियों के विषय में ली जानकारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एसी से आंदोलनकारियों के विषय में ली जानकारी
विज्ञापन
गुमला. झारखंड प्रदेश आंदोलनकारी मोर्चा के संयोजक एडवोकेट मुमताज खान चांदली स्थित समाहरणालय भवन में अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाइक के कार्यालय कक्ष में भेंट की. आंदोलनकारी मोर्चा ने अपर समाहर्ता से जिले में चिह्नित आंदोलनकारी के प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित करने का जो दिशा-निर्देश झारखंड सरकार से हुआ है. उसमें कितने लोगों को आज तक सम्मानित किया गया है. इस पर एडिशनल कलेक्टर ने बताया कि जिले में 403 लोगों का लिस्ट आ चुका है. उन सभी को 26 जनवरी के मौके पर सम्मानित किया जाना है. संयोजक मुमताज खान ने कहा कि कुछ लोगों का लिस्ट में नाम पूर्व में भेजा जा चुका है. इसके बावजूद भी उन सभी लोगों का लिस्ट में नाम नहीं होने से चिह्नित आंदोलनकारी परेशान हो रहे हैं. कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं, जो चिंता का विषय है. एडिशनल कलेक्टर ने संयोजक की बातों को धैर्यपूर्वक सुन कर भरोसा दिलाते हुए कहा कि एक भी वैसे चिह्नित आंदोलनकारी को वंचित नहीं किया जायेगा, जिनका लिस्ट में नाम आया होगा. फिर भी मैं सारे नये पुराने भेजे गये लिस्ट का अवलोकन करूंगा. मौके पर चिह्नित आंदोलनकारी जिला संयोजक मंगरा उरांव, अजीत विश्वकर्मा, शहजाद अनवर, रणजीत सिंह, सरवर आलम, इरफान अली, एडवोकेट सुल्तान खान, मनोज वर्मा, मोहम्मद इमाम, जलील अली आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










