साल व करंज बीज से आय में वृद्धि की व्यापक संभावना है

Updated:
विज्ञापन
साल व करंज बीज से आय में वृद्धि की व्यापक संभावना है

जिला सहकारिता विभाग गुमला के तत्वावधान में झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड गुमला शाखा में साल और करंज बीज के संग्रहण एवं विपणन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी

विज्ञापन

: साल व करंज बीज के संग्रहण व विपण्ण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न. प्रतिनिधि, गुमला जिला सहकारिता विभाग गुमला के तत्वावधान में झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड गुमला शाखा में साल और करंज बीज के संग्रहण एवं विपणन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिला सहकारिता पदाधिकारी सह सचिव सिद्धकोफेड गुमला माधुरी बेक ने की. कार्यशाला में विशेषज्ञों ने स्थानीय स्तर पर साल और करंज बीज के वैज्ञानिक संग्रहण, क्रय प्रक्रिया, गुणवत्ता संरक्षण और विपणन से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यदि बीजों का व्यवस्थित संग्रहण और विपणन किया जाए तो किसानों और ग्रामीणों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है. किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी अधिकारियों और विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बाजार से सीधे जुड़ने, उत्पाद की गुणवत्ता बनाये रखने और सहकारिता के माध्यम से उचित मूल्य प्राप्त करने के उपायों पर जागरूक किया. माधुरी बेक ने सहकारिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे किसानों को योजनाओं का लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यशाला में समितियों और संगठनों को किसानों के उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया. लैंपसों के अध्यक्ष, सचिव और अन्य प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ें और विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करें. इस अवसर पर सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड रांची के प्रबंधक कुमार सौरव, बेल हार्वेस्ट और टेरावैना इंडिया कंपनी के प्रतिनिधि सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola