ePaper

डुमरी में टीकाकरण के 90 मिनट बाद मासूम बच्ची की हुई मौत

Updated at : 03 Jan 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरी में टीकाकरण के 90 मिनट बाद मासूम बच्ची की हुई मौत

डुमरी प्रखंड के लठाटोली गांव का मामला, परिजनों ने नर्स पर लापरवाही का लगाया आरोप

विज्ञापन

डुमरी(गुमला). डुमरी प्रखंड के लठाटोली गांव निवासी मुकुंद नायक की मासूम बेटी शिवानी कुमारी ( तीन माह) की मौत टीकाकरण के 90 मिनट बाद हो गयी. इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था व टीकाकरण की सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है. परिजनों के अनुसार बच्ची को गांव में चल रहे टीकाकरण अभियान के दौरान वहां तैनात एएनएम सुषमा टोप्पो ने टीका लगायी. परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के कुछ ही देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी. उसे सांस लेने में तकलीफ होने के शरीर में अकड़न आने लगी और वह लगातार रोने लगी. परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण के बाद जो जरूरी निगरानी होनी चाहिए थी, वह नहीं की गयी, जिससे बच्ची की जान चली गयी. परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्ची की स्थिति बिगड़ने पर न तो उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और न ही उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया. ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन दवाओं और ऑक्सीजन जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. इधर, मुखिया ज्योति बहेर देवी के कहा कि मुझे पता चला कि टीकाकरण था. लठाटोली में टीकाकरण के दौरान नर्स सुषमा टोपो द्वारा मुकुंद नायक की बेटी शिवानी कुमारी को टीकाकरण लगभग डेढ़ बजे दिया गया और तीन बजे उसकी मौत हो गयी. जब गांव पर आयी, तो पता चला कि बच्ची का टीकाकरण होते रिएक्शन कर गया था. इसके बाद उसका अचानक मौत हो गयी, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हुए और हमें भी बुलाये. यहां पर आने के बाद पता चला कि सुषमा नर्स जन्म प्रमाण पत्र बनाने में 1000 रुपये लेती है और साथ ही प्रसव कराने में भी पैसा लेती है. उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर भागीटोली में भी उनका लोगों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं रहता है, जिससे ग्रामीण में आक्रोश देखा गया. ग्रामीणों की मांग है कि नर्स सुषमा टोप्पो को यहां से हटाने के साथ उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाये. इधर, डॉ अलबेल केरकेट्टा (सीएचस प्रभारी, डुमरी) ने कहा कि मीडिया के माध्यम से घटना की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है. संबंधित एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा और दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola