पति ने पत्नी को चाकू मार कर किया घायल, इलाजरत

Updated:
विज्ञापन
पति ने पत्नी को चाकू मार कर किया घायल, इलाजरत

पति ने पत्नी को चाकू मार कर किया घायल, इलाजरत

विज्ञापन

गुमला. पालकोट प्रखंड के टंगराटोली गांव में गुरुवार को 30 वर्षीय गुड्डी कुमारी को उसके पति शंकर सिंह ने चाकू से वार कर घायल कर दिया. घायल गुड्डी कुमारी ने सदर अस्पताल में बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ लगातार मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था, जिससे अधिक प्रताड़ित होकर वह उसी गांव में किराये का एक मकान लेकर पिछले सात महीनों से अपने पति से अलग रह रही थी. गुरुवार की सुबह पति उसका घर खोजते अचानक अंदर घुस आया. उस वक्त गुड्डी रसोई में रोटी बना रही थी. पति ने अंदर आते चिल्लाते हुए कहा कि गेट काहे नहीं खोलती है और सीधे चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद पति करीब आधे घंटे तक वहीं रुक कर हंगामा करता रहा. कुछ समय बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक शंकर वहां से निकल चुका था. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ गुड्डी कुमारी को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की हर पहलुओं की जांच में जुट गयी है.

डॉ अनिल कल गुमला में

गुमला. रांची के रीढ़ व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल कुमार न्यूरो सर्जन 23 मई को गुमला आयेंगे. वे पालकोट रोड स्थित नीलेश मेडिकल हॉल में दिन के 10 बजे से एक बजे तक मरीजों की जांच करेंगे. यह जानकारी दिलीप नीलेश ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola