जीव सुधार से ही मानव का सुधार होता है : खुदी महली

Updated:
विज्ञापन
जीव सुधार से ही मानव का सुधार होता है : खुदी महली

प्रखंड मुख्यालय स्थित जयगुरुदेव सत्संग आश्रम में सोमवार को मुक्ति दिवस के अवसर पर सत्संग का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड मुख्यालय स्थित जयगुरुदेव सत्संग आश्रम में सोमवार को मुक्ति दिवस के अवसर पर सत्संग का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ भक्तों द्वारा गुरुदेव बाबा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर सत्संग के प्रवक्ता खुदी महली ने अपने प्रवचन में कहा 23 मार्च को गुरुदेव बाबा के भक्तों द्वारा मुक्ति दिवस मनाया जाता है. क्योंकि 1975 में इमरजेंसी के वक्त गुरुदेव बाबा को जेल भेज दिया गया था. जिसकी रिहाई 23 मार्च 1977 में हुई था. जिसके उपलक्ष्य में हम सभी 23 मार्च को मुक्ति दिवस के रूप में मनाते हैं. उन्होंने कहा कि जीव सुधार से ही मानव का सुधार होता है और आत्मा का परमात्मा से मिलन होता है. उन्होंने कहा कि सत्संग में आने से मन शुद्ध हो जाता है. जिसके लिए शाकाहारी बने और मांस-मदिरा का त्याग करें. क्योंकि जैसा आप ग्रहण करेंगे अन्न, वैसा रहेगा मन. लोगों पर रहम करना सीखें. तभी रहमान मिलेगा. क्योंकि लोग बड़े भाग्य से मनुष्य का तन पाता है. लेकिन लोग जाति-पाती में बंटकर मानवता भूल गये हैं. वहीं सत्संग के बाद विशाल शाकाहारी रैली निकली गयी. रैली समापन के बाद भंडारा में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. सत्संग में लगनु उरांव, बंधन उरांव समेत भरनो, बेड़ों, रांची, सिसई, लोहरदगा व गुमला काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola