बारिश से घर ध्वस्त, बेघर हुआ परिवार

Updated at : 26 Jul 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से घर ध्वस्त, बेघर हुआ परिवार

पीड़िता मालती देवी ने प्रखंड प्रशासन से लगायी मुआवजा दिलाने की गुहार

विज्ञापन

सिसई. प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से भदौली निवासी मालती देवी (45) का दो कमरे का कच्चा मकान शुक्रवार की रात ध्वस्त हो गया. कमरे में सो रही मालती देवी, उसकी बेटी आरती कुमारी (17) व बेटा शंकर गोप (15) ध्वस्त होते मकान से भाग कर बाहर निकल अपनी जान बचायी. तीन सदस्यीय परिवार अपने ध्वस्त घर के बाहर बारिश की पानी में भींगते हुए रात गुजारी. मालती देवी ने बताया कि उसका पति 12 साल से लापता है. वह मजदूरी करने पंजाब गया था, जो आज तक वापस नहीं लौटा. दो बच्चों की परवरिश की बड़ी जिम्मेदारी के साथ उसने पति की काफी तलाश की. प्रशासन से भी मदद की गुहार लगायी. लेकिन पति का कुछ पता नहीं चला. मालती ने बताया कि गरीबी के बीच दो बच्चों की परवरिश की समस्या के कारण 10 साल पहले उसके पिता ने भदौली में उसे रहने के लिए दो कमरे वाला मकान दिया था, जिसमें वह अपने दिव्यांग पुत्र व पुत्री की परवरिश कर रही है. पिता इसमें उसकी मदद करते थे. चार साल पहले उनका भी देहांत हो गया. गरीबी के कारण मालती देवी घर नहीं बना पा रही है. काफी प्रयास के बाद भी मालती देवी को सरकारी पक्का आवास नहीं मिला है. मालती ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola