कैंसर की तरह देश को खोखला कर रहा है भ्रष्टाचार : संयोजक

Updated at : 19 Apr 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
कैंसर की तरह देश को खोखला कर रहा है भ्रष्टाचार : संयोजक

भ्रष्टाचार विरोधी मंच गुमला की बैठक

विज्ञापन

गुमला. भ्रष्टाचार विरोधी मंच गुमला के तत्वावधान में गुमला थाना रोड में सेवानिवृत्त शिक्षक हाफिजुर रहमान की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जेएनडी के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार कैंसर की तरह देश को खोखला कर रहा है, जिसे बर्दाश्त करना देश से गद्दारी होगी. श्री सिंह ने कहा कि सरकार संरक्षित भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसके विरुद्ध देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते लोगों को आगे आना होगा. आनंद किशोर पंडा ने कहा कि 2005 में आम नागरिकों के लिए लाया गया सूचना अधिकार कानून को प्रभावित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाया गया एक नया अधिनियम डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट को लाना कहीं न कहीं भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा देने की कोशिश है. राज्य में भी संवैधानिक संस्थाएं को हेमंत सरकार द्वारा निष्क्रिय बना कर भ्रष्टाचार करने पर खुली छूट दे दी गयी है, जिससे जनता को जागना होगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध व्यापक अभियान व आंदोलन की तैयारी के लिए 10 मई को जिला मुख्यालय गुमला में आम बैठक की जायेगी तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ विभिन्न स्तरों पर आवाज उठाने वाले लोगों को भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम की टीम में शामिल किया जायेगा. मौके पर अजीत विश्वकर्मा, रवि सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola