उर्सुलाइन कॉन्वेंट की हॉकी खिलाड़ी प्रीति का चयन झारखंड टीम में

Updated at : 05 Jul 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
उर्सुलाइन कॉन्वेंट की हॉकी खिलाड़ी प्रीति का चयन झारखंड टीम में

उर्सुलाइन कॉन्वेंट की हॉकी खिलाड़ी प्रीति का चयन झारखंड टीम में

विज्ञापन

गुमला. आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय गुमला में प्रशिक्षणरत बालिका खिलाड़ी प्रीति बिलुंग का चयन झारखंड राज्य हॉकी टीम में हुआ है. प्रीति अब 13 जुलाई तक रांची में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. ज्ञात हो कि प्रीति बिलुंग वर्ष 2022 से गुमला के आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है. मूल रूप से सिमडेगा जिले में रहने वाली प्रीति पूरे झारखंड में आयोजित ओपन ट्रायल में भाग ली थी. उक्त ट्रालय में 100 से भी अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिसमें से 31 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया. प्रशिक्षण शिविर में 10 दिवसीय कैंप के बाद 18 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की गयी, जिसमें प्रीति बिलुंग भी शामिल हैं. जिला प्रशासन व उर्सुलाइन कॉन्वेंट विद्यालय प्रबंधन ने प्रीति को शुभकामनाएं दी.

24 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया

पालकोट. थाना के मुख्य द्वार के समीप मोटरयान निरीक्षक रोबिन अजय सिंह व पालकोट थानेदार राहुल कुमार दसौधी ने दो पहिया वाहनों के अलावा चार पहिया वाहनों से 24 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. जांच अभियान के दौरान अधिकारियों ने बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, दो पहिया वाहन में तीन व्यक्ति सवार आदि तरह के अवैध रूप से बाइक चलाने के समय सड़क नियम का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर जुर्माना वसूला गयी. मौके एएसआइ प्रमोद कुमार समेत पुलिस बल तैनात थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola