एचएम ने लापरवाह स्कूटी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Updated:
विज्ञापन
एचएम ने लापरवाह स्कूटी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

एचएम ने लापरवाह स्कूटी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन

गुमला. सदर प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय खोरा की प्रधानाध्यापक रेशमा कुमारी ने तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कूटी चलाने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. रेशमा ने बताया कि झारखंड अधिविध परिषद, रांची के आदेशानुसार वह 14 मार्च से उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय गुमला में मूल्यांकन कार्य कर रही हैं. इसी क्रम में 28 मार्च को मूल्यांकन समाप्त कर अपने पिता मनमोहन सिंह के साथ स्कूटी से खोरा लौटते समय पीछे से एक अज्ञात स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में रेशमा का सिर फट गया और पांच टांके लगाने पड़े. उनके पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए और पैर में चोट आयी. रेशमा ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola