हथियार के साथ घूम रहा था शातिर, पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन
हथियार के साथ घूम रहा था शातिर, पुलिस ने दबोचा

गुमला पुलिस ने 25 जनवरी की शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करौंदा लिट्टाटोली निवासी कंचन उरांव (39 वर्ष) को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला गुमला पुलिस ने 25 जनवरी की शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करौंदा लिट्टाटोली निवासी कंचन उरांव (39 वर्ष) को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. सूचना मिली थी कि हवाई अड्डा के पुराने मैदान में एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव और थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनायी गयी. रात करीब 8:40 बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा, लेकिन तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया गया. तलाशी में आरोपी के पास से 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, मैगजीन और एक जिंदा गोली बरामद हुई. उसके पास हथियार से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं थे और पूछताछ में भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. पुलिस ने मौके पर ही हथियार जब्त कर विधिवत गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की. बकरी पालन इकाई का वितरण

डुमरी. नीति आयोग की पहल परियोजना के अंतर्गत आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के तहत हुटाप औरापाठ में पीवीटीजी के परिवारों के आजीविका हेतु बकरी पालन इकाई का वितरण किया गया. बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी व प्रमुख जीवंती एक्का ने संयुक्त रूप से आठ चयनित पीवीटीजी परिवारों के बीच बकरी-बकरा का वितरण किया. मौके पर बीडीओ व प्रमुख ने लाभुकों को बकरी-बकरा का सही देखभाल व रखरखाव के लिए प्रेरित किया. वहीं फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा लाभुकों को पशुपालन, टीकाकरण एवं देखभाल से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola