ePaper

झारखंड आंदोलनकारियों ने मनायी जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

Updated at : 03 Jan 2026 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारियों ने मनायी जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

झारखंड आंदोलनकारियों ने मनायी जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

विज्ञापन

रायडीह. झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर रायडीह में महान आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी एवं झारखंड आंदोलन के अग्रदूत जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर किया गया. आंदोलनकारियों ने नमन करते हुए एक स्वर में संगठन की एकजुटता बनाये रखने का संकल्प लिया. जिला मुख्य संयोजक मनोज कुमार भगत ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा देश के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े रहे तथा उन्होंने भारत को हॉकी में स्वर्ण पदक दिला कर विश्व पटल पर गौरव दिलाया. वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे. उनके विचारों व योगदान को अपने दिलों दिमाग में ग्रहण करें. उन्होंने आठ फरवरी को घाघरा के देवाकी में आयोजित विशाल महाजुटान सह वनभोज कार्यक्रम में आंदोलनकारियों को शामिल होने का अनुरोध किया. जिलाध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा संविधान सभा में एक प्रखर आदिवासी व मूलवासी नेता थे. उन्होंने झारखंड-बिहार समेत पूरे देश के आदिवासियों के अधिकारों की प्रभावी ढंग से पैरवी की. इसके परिणामस्वरूप संविधान में पांचवीं व छठी अनुसूची जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं मिलीं. उनके संघर्ष व विचारों की बदौलत झारखंड अलग राज्य आंदोलन को दिशा मिली और वर्ष 2000 में झारखंड राज्य का गठन हुआ. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा उरांव, कोषाध्यक्ष बुधराम उरांव, संगठन सचिव गंदिरा उरांव, आमला उरांव, सीताराम उरांव, सुषमा मिंज, सतेंद्र उरांव, बीरू साहू, चंद्रमोहन सिंह, जयदेव उरांव, सिमोन तिर्की, लोकनाथ उरांव, शशिकांत बेक, आशा देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola