गुमला : टाना भगतों ने प्रखंड कार्यालय के गेट में जड़ा ताला

Updated at : 20 Jan 2024 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : टाना भगतों ने प्रखंड कार्यालय के गेट में जड़ा ताला

टाना भगत की बात सुनने के बाद सीओ दिनेश कुमार ने सभी को आश्वासन दिया कि पूरी गंभीरता के साथ पूरे मामले की जांच की जायेगी और इसके लिए एक समय का निर्धारण किया गया है.

विज्ञापन

घाघरा : जमीन से संबंधित मामले को लेकर टाना भगतों ने शुक्रवार को गुमला जिले के घाघरा प्रखंड कार्यालय पहुंच मुख्य द्वार में ताला जड़ दिया. घटना की सूचना मिलते घाघरा थाना पहुंच ताला खुलवाया. इसके बाद बीडीओ सह सीओ दिनेश कुमार ने टाना भगतों से अपने कार्यालय में वार्ता की. वार्ता में टाना भगतों ने अंचलाधिकारी को हस्तलिखित आवेदन दिया है. आवेदन में टाना भगतों ने कहा है कि मौजा घाघरा खाता नंबर 101, प्लॉट नंबर 937, रकबा 3 एकड़ 98 डिसमिल जमीन सोम पहान के नाम पर खतियान में है, जिसको पूर्व से ही दखल कर खेती-बारी करते आ रहे हैं. सोमा पहान खतियानी रैयत की पुत्री सुधैन उरांइन के पति सोमरा उरांव अपने बड़ी पुत्री का विवाह महावीर भगत से सामाजिक रीति-रिवाज से किया और सामाजिक रीति रिवाज से घर दामाद रखा.

सुधैन के पति सोमा उरांव डाक विभाग में कार्यरत होने के कारण प्रखंड जाने में असमर्थ है, जिसका फायदा उठा कर फर्जी तरीके से नथुन साहू गलत दस्तावेज दिखा कर जमीन को दखल कर लिया है. किस आधार पर पंजी-टू में दूसरे रैयत का नाम आया. टाना भगत की बात सुनने के बाद सीओ दिनेश कुमार ने सभी को आश्वासन दिया कि पूरी गंभीरता के साथ पूरे मामले की जांच की जायेगी और इसके लिए एक समय का निर्धारण किया गया है. इसके बाद सभी टाना भगत अपने घर गये. जमीन विवाद के दूसरे पक्ष गंगा साहू से पूछने पर उन्होंने बताया जमीन का सारा दस्तावेज मेरे पास है. अनावश्यक भू-माफिया जमीन में भीड़ लेकर आते हैं.

Also Read: राम मंदिर निर्माण की लड़ाई में गुमला के आदिम जनजाति भी थे शामिल

यदि उनके पास जमीन का दस्तावेज है, तो वे अंचल में जाकर जमा करें. मैं भी अंचल कार्यालय को जमीन का पूरा दस्तावेज दिखा सकता हूं. अभी पूरा मामला कोर्ट में चल रहा है और ऐसी स्थिति में भू-माफिया भीड़ लेकर जमीन लूटने के नियत से हमें परेशान कर रहे है. इस संबंध में बीडीओ सह सीओ दिनेश कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया जमीन विवाद का मामला है. एक टीम बना कर उक्त जमीन की जांच की जायेगी. इसके बाद जो भी सच्चाई सामने आयेगी, उस पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola