गुमला पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
तीन महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
विज्ञापन
गुमला
.
गुमला पुलिस ने शहर में सेक्स रैकेट व्यापार का उद्भेदन किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी देते हुए थानेदार महेंद्र कुमार करमाली ने बताया कि गुप्त सूचना पर बीती रात महिला थानेदार अंकिता कुमारी साहू ने छापामारी करते हुए सदर थाना क्षेत्र के लालडीपा स्थित अनिल किंडो के घर पर अवैध देह व्यापार कराये जाने की सूचना पर छापेमारी की गयी. छापेमारी एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में महिला पुलिस के साथ पहुंचने पर सोसो जोड़ाडाड़ लालडीपा स्थित अनिल किंडो के घर पर बाहर एक महिला को कमरे के बाहर पाया गया. इसके बाद घर की तलाशी लेने पर एक पुरुष 34 वर्षीय व दो अन्य महिला 28 वर्षीय व 40 वर्षीय को आपत्तिजनक स्थिति में कम कपड़े के साथ पाया गया. वहीं एक पुरुष मौके से भागने में सफल रहा. मौके से पुलिस ने कंडोम के पैकेट, शक्ति वर्धक कैप्सूल, हंटर बियर के खाली बोतल के अलावा आरएस शराब की बोतल के अलावा 12 हजार, 950 रुपये भी जब्त किया. पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि करीब एक माह से इस घर में देह व्यापार का कार्य चल रहा था. महिला ने बताया कि अनिल किंडो द्वारा देह व्यापार करने के लिए कैश दिया जाता था. तय रेट के अनुसार ग्राहक को सेवा देते थे. गिरफ्तार अनिल किंडो से पूछताछ करने पर बताया कि एक अन्य महिला के साथ मिल कर दोनों लड़की मंगवाते थे और घर में युवकों को बुला कर देह व्यापार पैसा कमाने के उद्देश्य से करते थे. इस मामले को लेकर धारा 272, 292 के तहत मामला दर्ज करते हुए घर के मालिक अनिल के अलावा तीन अन्य महिला को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










