ePaper

गुमला में साफ छवि के अध्यक्ष की जरूरत : सांसद

Updated at : 14 Feb 2026 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में साफ छवि के अध्यक्ष की जरूरत : सांसद

पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया

विज्ञापन

गुमला. राज्यसभा सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश शनिवार को गुमला पहुंचे. श्री प्रकाश ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी शकुंतला उरांव के समर्थन में बैठक और पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने दुकानदार, आम नागरिक व मतदाताओं से सीधा संवाद कर शकुंतला उरांव के पक्ष में बिस्कुट छाप पर मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि गुमला नगर के विकास कार्यों के लिए एक ईमानदार, मजबूत और साफ छवि की नेतृत्व की जरूरत है. उन्होंने विश्वास जताया है कि इस बार गुमला की जनता शकुंतला उरांव को भारी मतों से विजयी बनाने जा रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा है कि शकुंतला उरांव हर समय आम जनता की सुख-दुख में शामिल रही है. उनकी छवि जनता की सेवा की रही है. इसलिए इस बार के नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष के रूप में शकुंतला सबसे योग्य व ईमानदार उम्मीदवार है. मौके पर जिला अध्यक्ष सागर उरांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, सविंद्र सिंह, सत्यनारायण पटेल, विजय मिश्रा, किरण बाड़ा, विनोद कुमार, निर्मल गोयल, सुरेश सिंह, दामोदर कसेरा, संयुक्ता देवी, चितरंजन मिश्रा, रामावतार भगत, छोटे लाल उरांव, यशवंत सिंह, संदीप प्रसाद, विकास सिंह, रवींद्र सिंह, गौरी किंडो, सावित्री मेहता, सीमा देवी, विद्या मिश्रा, गीता मिश्रा, किरण कुमारी, संतोष सिंह, कौशलेंद्र जमुवार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola