सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी को जागना होगा : उमाकांत महाराज

Updated:
विज्ञापन
सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी को जागना होगा : उमाकांत महाराज

कामडारा प्रखंड के गांव कोंडेकेरा में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन सह सरना सनातन जागरण सभा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

विराट हिंदू सम्मेलन सह सरना सनातन जागरण सभा कामडारा. कामडारा प्रखंड के गांव कोंडेकेरा में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन सह सरना सनातन जागरण सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री उमाकांत प्रपन्न महाराज जी रामरेखा धाम बाबा ने समाज की एकता और सनातन धर्म की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जब-जब हमारा ध्वज लहराया है, तब-तब विदेशी ताकतों ने षड्यंत्र रचकर समाज को बांटने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि समाज में गंदगी फैलाने वालों को रोकना कोई अपराध नहीं है, बल्कि समाज की उन्नति और विकास के लिए आपसी एकता आवश्यक है. वनवासी कल्याण केंद्र (महिला विभाग प्रमुख) गुमला की विनिता इंदवार ने कहा कि आदिवासी समाज आदि काल से सनातन संस्कृति से जुड़ा हुआ है और इसे बचाये रखा है. उन्होंने चेतावनी दी कि शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रलोभन देकर हमारी संस्कृति को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है. सभा को संघ चालक प्रोफेसर साहू प्रकाश लाल, प्रांत ग्राम संयोजक महेंद्र जी, गुमला जिला सत्संग प्रमुख अशोक सिंह, हरिहर सिंह और बिरसा तोपनो ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम से पूर्व भूतपूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार ने महाराज जी को भेंट देकर स्वागत किया. वहीं छोटी बच्चियों ने नारी शक्ति और राष्ट्र भावना को जगाने हेतु सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं. मंच संचालन अनिरुद्ध ठाकुर ने किया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola