गुमला : पत्नी को घर से भगाया और कर दी पति हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jan 2024 3:06 AM
क्षेत्र में चर्चा हैं कि मृतक की पत्नी ने ही आपसी विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या कर दी है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है.
रांची : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के टाटी मोड़ स्थित पाहन टोली में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान गुमला के बसिया निवासी अजय सिंह (34) पिता-स्व अन्नु सिंह के रूप में हुई है. मृतक पाहन टोली स्थित आसाराम महतो के मकान में पत्नी के साथ किराये में रहता था. जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की देर रात घटी. बताया जाता है कि कुछ लोग अजय सिंह के घर पहुंचे. वहां पहुंचे के बाद डरा धमका कर पत्नी को भगा दिया. रात दो बजे जब पत्नी वापस घर लौटी, तो अजय का शव घर में पड़ा देखा. पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया. हत्या की इस घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. हालांकि क्षेत्र में चर्चा हैं कि मृतक की पत्नी ने ही आपसी विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या कर दी है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है.
चान्हो. थाना क्षेत्र में स्कूल से छुट्टी के बाद वापस घर लौट रही आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ रास्ते में छेड़छाड़ व बदसलूकी का मामला सामने आया है. मामले को लेकर छात्रा ने बढ़इया गांव निवासी रोशन गोप के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर गुरुवार को चान्हो थाना में शिकायत की है. छात्रा के अनुसार आरोपी रोशन गोप ने रास्ते में रोक उसके साथ छेड़छाड़ की और बदसलूकी की. साथ ही उससे शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस छानबीन कर रही है.
Also Read: गुमला : डुमरी, घाघरा, कामडारा, बसिया व रायडीह में हुए अनाज घोटाले की अब तक नहीं हुई जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










