गुमला से गायब युवती रांची से बरामद, अरोपी गया जेल

Updated:
विज्ञापन
गुमला से गायब युवती रांची से बरामद, अरोपी गया जेल

गुमला से गायब युवती रांची से बरामद, अरोपी गया जेल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला गुमला से गायब युवती रांची से बरामद हुई. वहीं युवती को भगाने का आरोपी भी पकड़ा गया. गुमला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग युवती और आरोपी युवक को रांची से बरामद कर लिया है. दोनों को सुरक्षित हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, गुमला के एक व्यक्ति ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि तीन अप्रैल 2026 की रात उनका पूरा परिवार भोजन कर सो गया था. सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला पाया और उनकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से गायब थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. जांच के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि कसीरा गांव निवासी विवेक महली उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है. इसके बाद पिता के आवेदन के आधार पर गुमला थाना में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने अभियुक्त विवेक महली के खिलाफ मामला दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान की जिम्मेदारी पुअनि निधि कुमारी को सौंपी गयी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन शुरू की. इसी क्रम में टीम ने रांची में छापेमारी कर नाबालिग लड़की और युवक को बरामद कर लिया. पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर गुमला लाया है. नाबालिग का मेडिकल परीक्षण एवं बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं आरोपी युवक को पूछताछ के बाद देर शाम को जेल भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी प्राथमिकता थी. जिसमें सफलता मिली है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola