छेका से पहले युवती गायब, आवेदन दिया
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

छेका से पहले युवती गायब, आवेदन दिया
विज्ञापन
प्रतिनिधि, गुमला
गुमला में एक युवती के अचानक लापता होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना उस समय हुई जब परिवार शादी (छेका) की तैयारियों में व्यस्त था. खुशियों के माहौल के बीच युवती के गायब होने से घर में मातम जैसा वातावरण बन गया. बताया जाता है कि युवती बीती रात अचानक घर से लापता हो गयी. सुबह जब परिजनों ने उसे घर में नहीं पाया तो आसपास के इलाकों में खोजबीन की गयी और रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.युवती की मां ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि एक युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है. आवेदन में कहा गया है कि आरोपी युवक अपने मामा के घर में रहता है और पहले से ही युवती के संपर्क में था. परिजनों का संदेह है कि उसी युवक ने योजना बनाकर युवती को अपने साथ ले गया है. परिवार का कहना है कि युवती का छेका होने वाला था और इसी बीच उसका इस तरह से लापता होना कई सवाल खड़े करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










