स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण वर्तमान पीढ़ी के साथ आनेवाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण

Updated at : 22 Jun 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण वर्तमान पीढ़ी के साथ आनेवाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण

राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया विकास भारती बिशुनपुर का भ्रमण, बोले

विज्ञापन

बिशुनपुर. राज्यपाल संतोष गंगवार रविवार को विकास भारती बिशुनपुर पहुंचे. सर्वप्रथम संस्था के सचिव पद्मश्री अशोक भगत समेत अन्य संस्था परिवारों ने बुके देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद राज्यपाल संस्था के मुख्य द्वार पर स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद सृजन परिसर का भ्रमण कर संस्था द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों अवलोकन करते हुए महिला मंडल, कारीगर पंचायत, कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन किया. साथ ही सृजन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि स्वच्छ सुंदर व संतुलित पर्यावरण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए जरूरी है, बल्कि आनेवाली पीढ़ियों के लिए भी यह महत्वपूर्ण है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे प्रकृति के अमूल्य उपहार जैसे वन, नदियां, पर्वत और जैव विविधता के संरक्षण के लिए मिल कर कार्य करें. इसके बाद विकास भारती ने संचालित ज्ञान निकेतन परिसर का भ्रमण किया. ज्ञान निकेतन आश्रम में पढ़ रहे आदिम जनजाति असुर, बृजिया, कोरवा बच्चों से कार्यक्रम में विलंब होने के कारण सीधा संवाद नहीं कर सके. उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों से कहा आप बच्चे पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें स्वयं को कमजोर न समझें. उन्होंने आह्वान किया कि वे टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में अपनी रुचि और कौशल विकसित करें, ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बन देश का नाम रोशन कर सके.

बच्चों से किया वादा, दोबारा आऊंगा, तो आपके साथ बैठ कर भोजन करूंगा

राज्यपाल संतोष गंगवार कार्यक्रम में विलंब होने के कारण बच्चों से वादा करते हुए कहा कि मैं दोबारा आऊंगा, तो आपके साथ बैठ कर भोजन करूंगा. राज्यपाल ने विकास भारती बिशुनपुर के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था पद्मश्री अशोक भगत के नेतृत्व में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रयासरत है और अपने कार्यों से समाज में विशिष्ट पहचान स्थापित की है. उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की पूरे देश में सख्त जरूरत है. उन्होंने विकास भारती के सदस्यों को निःस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलते हुए लोक कल्याण की दिशा में और भी सक्रियता से कार्य करने की बात कही. उन्होंने संस्था के सचिव अशोक भगत की लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि लगातार निस्वार्थ सेवा मार्ग पर चलते रहें. इससे पूर्व संस्था की उपाध्यक्ष रंजन चौधरी एवं संयुक्त सचिव महेंद्र भगत के द्वारा राज्यपाल को शॉल व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया. उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित, एसपी हारिस बिन जामा आदि अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया.

अब तक 10 करोड़ पौधे लगाये गये हैं : अशोक भगत

संस्था के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने राज्यपाल के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे संस्था के माध्यम से लगभग 15 हजार से अधिक जगहों पर कार्य किया जा रहा है. संस्था ने अब तक लगभग 10 करोड़ पौधे लगाये गये हैं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आश्रम में आदिम जनजाति, अनुसूचित जनजाति, गरीब, असहाय व माओवादी से बचा कर उन्हें शिक्षा के साथ-साथ स्किल देकर लगातार बच्चों का बेहतर भविष्य निर्माण के लिए काम किया जा रहा है. मौके पर महेंद्र भगत, भिखारी भगत, संजय कुमार पांडे, पंकज सिंह, कौशल कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola