दो युवतियों से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
दो युवतियों से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में छापेमारी

दो युवतियों से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में छापेमारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला गुमला सदर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक गंभीर वारदात सामने आयी है. पालकोट और सिसई थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी पीड़िताओं ने रविवार देर रात थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में एक डुमरडीह पंचायत और दूसरा असनी नकटीटोली का निवासी बताया जा रहा है. तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और देर रात तक उसके पकड़े जाने की संभावना जतायी जा रही थी. घूमने के बहाने युवती को गुमला बुलाया जानकारी के अनुसार, पीड़िताओं में से एक युवती की दोस्ती आरोपियों में से एक युवक से थी. उसने घूमने के बहाने युवती को गुमला बुलाया. युवती अपनी सहेली को साथ ले आयी, जबकि आरोपी भी अपने एक दोस्त को लेकर आया. दोनों आरोपी अपनी-अपनी बाइक से युवतियों को सिसई इलाके में घुमाने ले गये. शाम ढलने के बाद उन्होंने बीयर खरीदी और जबरन युवतियों को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया. इसी दौरान एक पीड़िता किसी तरह भागने में सफल रही और पास के पुआल में छुपकर अपनी जान बचायी. उसने लोकेशन भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. फरार तीसरे आरोपी की हाल ही में शादी तय हुई है इधर, दूसरी पीड़िता के साथ दरिंदगी जारी रही. भागी हुई युवती के छुपने के बाद एक आरोपी दूसरे के पास पहुंचा और दोनों ने तीसरे युवक को भी बुला लिया. इसके बाद तीनों ने मिलकर दूसरी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि फरार तीसरे आरोपी की हाल ही में शादी तय हुई है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. लोग न्याय की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola