किसी ने मिट्टी के खिलौने, तो कोई कार्टून से बनाया महल

Updated at : 14 May 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
किसी ने मिट्टी के खिलौने, तो कोई कार्टून से बनाया महल

गुमला के स्कूलों में लगे समर कैंप में विद्यार्थियों ने बनायीं कलाकृतियां

विज्ञापन

गुमला. किसी छात्र ने मिट्टी के खिलौने, तो किसी ने कार्टून व बेकार की चीजों से महल बनाया. फूल का गुलदस्ता व सजावट की सामग्री भी बना कर छात्रों ने हैरत में डाल दिया. गुमला जिले के स्कूलों में समर कैंप शुरू हुआ है. इस दौरान विद्यार्थियों ने कई प्रकार की कलाकृतियां बनायीं. झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप में दूसरे दिन बुधवार को जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेत विभिन्न उच्च विद्यालयों में मिट्टी से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का निर्माण, दोना-पत्तल निर्माण, कागज की आकृतियां, गुलदस्ता, बांस की विभिन्न प्रकार की आकृतियों का निर्माण, मॉडल निर्माण जैसे कार्य कराये गये. एडीपीओ ज्योति खलखो ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता व नेतृत्व भावना के विकास के साथ टीम वर्क व कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि के उद्देश्य से यह समर कैंप आयोजित किया गया है.

साकेत ने 200 मीटर रेस में जीता गोल्ड

गुमला. खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 में सिसई प्रखंड के साकेत मिंज (अंडर-18) ने 200 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड राज्य को गौरवान्वित किया है. साकेत ने 200 मीटर रेस को 21:54 सेकेंड में पूरा किया. साकेत की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola