वज्रपात से चार मवेशियों की मौत

Updated at : 22 Jun 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से चार मवेशियों की मौत

वज्रपात से चार मवेशियों की मौत

विज्ञापन

जारी. प्रखंड अंतर्गत सीसी करमटोली पंचायत के जरमाना निवासी किसान निकोदिन तिर्की के चार मवेशी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी है. पीड़ित निकोदिन तिर्की ने बताया कि हम सभी बैल को चराने के लिए खेत की ओर ले गये थे. तेज बारिश होने लगी, तो बैल बरगद पेड़ के नीचे पानी से बच रहा था. उसी बीच तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ. इससे मेरा हल चलाने वाला दो बैल और दो बाछी की मौके पर ही मौत हो गयी. पीड़ित किसान ने कहा है कि अभी खेती-बारी का समय है और मेरे बैल का वज्रपात से मौत हो गयी. मैं चिंतित हूं कि कैसे खेतीबारी कर अपने परिवार का पालन पोषण करूंगा. उन्होंने प्रखंड प्रशासन से मुआवजा की मांग की.

बिजली पोट टूट कर गिरा, आवागमन बाधित

टोटो. गुमला प्रखंड की फोरी पंचायत स्थित फोरी आश्रम के समीप बारिश से बंधन उरांव के घर के पास बिजली पोल टूट कर झुक गया है. इस कारण उक्त रास्ता बाधित हो गया है. बताते चलें कि उसी मार्ग से होकर दो स्कूलों के बच्चे आते-जाते हैं. इस कारण स्कूली बच्चों समेत आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग को बार-बार फोन करने के बाद भी उक्त पोल को वहां से नहीं हटाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा है कि अगर बिजली चालू रहेगी और कोई इसके संपर्क में आ जायेगा, तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola