झारखंड में पहली बार 398 लोगों ने कोरोना को दी मात, 399 नये मामले मिले, 14 हजार के पार पहुंची संख्या

Updated at : 04 Aug 2020 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में पहली बार 398 लोगों ने कोरोना को दी मात, 399 नये मामले मिले, 14 हजार के पार पहुंची संख्या

Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में मंगलवार (4 अगस्त, 2020) को कोरोना संक्रमितों ने अच्छी खबर सुनायी. एक दिन में राज्य में 398 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जो राहत की बात है.वहीं, पिछले 24 घंटे में 399 नये मामले काेरोना के आये हैं. एक दिन में 398 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही राज्य में अब तक 5,199 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, 399 कोरोना के नये मामले के साथ राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 14,070 पहुंच गयी है. फिलहाल राज्य में कोरोना के कुल 8,742 एक्टिव केस हैं. वहीं, पूर्वी सिंहभूम में एक की मौत कोरोना से हुई है. इस तरह अब तक कोरोना से 128 लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

Coronavirus In Jharkhand Update : रांची : झारखंड में मंगलवार (4 अगस्त, 2020) को कोरोना संक्रमितों ने अच्छी खबर सुनायी. एक दिन में राज्य में 398 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जो राहत की बात है.वहीं, पिछले 24 घंटे में 399 नये मामले काेरोना के आये हैं. एक दिन में 398 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही राज्य में अब तक 5,199 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, 399 कोरोना के नये मामले के साथ राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 14,070 पहुंच गयी है. फिलहाल राज्य में कोरोना के कुल 8,742 एक्टिव केस हैं. वहीं, पूर्वी सिंहभूम में एक की मौत कोरोना से हुई है. इस तरह अब तक कोरोना से 128 लोगों की मौत हो चुकी है.

मंगलवार को 398 लोग हुए ठीक

मंगलवार को 398 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 5,199 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. मंगलवार को स्वस्थ हुए 398 लोगों में से इनमें दुमका जिला में 5, पूर्वी सिंहभूम में 35, गिरिडीह में 112, हजारीबाग में 24, कोडरमा में 6, लोहरदगा में 46, पलामू में 44, रामगढ़ में 44 और रांची में 67 लोगों ने कोरोना को मात दी है.

Also Read: UPSC Result : पांचवीं क्लास में फेल हुए साहिबगंज के शशांक ने सिविल सेवा में मारी बाजी, जानिए झारखंड के टॉपरों की पूरी कहानी
एक दिन में 399 नये मामले मिले

राज्य में पिछले 24 घंटे में 399 कोरोना के नये मामले मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक काेरोना संक्रमितों की संख्या 14,070 पहुंच गयी है. मंगलवार को मिले 399 नये मामले में से बोकारो जिला से 8, चतरा से 1, धनबाद से 53, दुमका से 22, पूर्वी सिंहभूम से 53, गढ़वा से 14, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 44, गुमला से 1, हजारीबाग से 10, खूंटी से 28, कोडरमा से 17, लातेहार से 20, लोहरदगा से 4, पाकुड़ से 25, रांची से 68, सरायकेला से 12, सिमडेगा से 7 और पश्चिमी सिंहभूम जिला से 9 संक्रमित मिले हैं.

राज्य में 8,742 एक्टिव केस

राज्य में मंगलवार तक 8,742 एक्टिव केस शेष है. इसके तहत बोकारो जिले में 156, चतरा में 212, देवघर में 423, धनबाद में 526, दुमका में 101, पूर्वी सिंहभूम में 1683, गढ़वा में 310, गिरिडीह में 201, गोड्डा में 183, गुमला में 279, हजारीबाग में 416, जामताड़ा में 72, खूंटी में 191, कोडरमा में 359, लातेहार में 228, लोहरदगा में 84, पाकुड़ में 202, पलामू में 249, रामगढ़ में 285, रांची में 1803, साहिबगंज में 177, सरायकेला में 192, सिमडेगा में 162 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 258 एक्टिव केस है.

मंगलवार को कार्मिक सचिव अजय कुमार भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. वहीं, दूसरी ओर रांची स्थिति बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का और राज पीटर भी संक्रमित पाये गये हैं. जेल में कई अन्य स्टाफ के भी संक्रमित होने की सूचना है. वहीं दूसरी ओर सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, सीएमओ के अन्य अधिकारी तथा झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola