तीन सड़क हादसों में पांच लोग घायल, रेफर

तीन सड़क हादसों में पांच लोग घायल, रेफर
गुमला. जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल हो गये. पहली घटना में महुआडांड़ थाना क्षेत्र के गारू निवासी 47 वर्षीय सुमन एक्का उसकी बेटी आरसेया एक्का अपनी स्कूटी से गिर कर घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. सुमन ने बताया कि हम अपनी बाइक से महुआडांड़ आधार कार्ड सुधारने के लिए गये थे. वहां से लौटने के दौरान एक पिकअप वाहन कटिंग मार दिया, जिससे अनियंत्रित होकर हमलोग गिर गये. दूसरी घटना में सिसई थाना क्षेत्र के अरंगी निवासी 22 वर्षीय मिथुन सिंह बरगांव के समीप एक बकरी के दौड़ जाने से असंतुलित होकर गिर गो. घटना से शरीर के कंधे और पैर में अंदरूनी चोट लगी. स्थानीय लोगों ने सिसई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है. तीसरी घटना में पालकोट के बिलिंगबीरा रोड सहदेव नगर में कुत्ते के दौड़ जाने से चैनपुर निवासी 38 वर्षीय मो इजराइल व 31 वर्षीय प्रेम मोची अपनी बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गये. घटना में मोहम्मद इसराइल के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है. वही बायां हाथ टूट गया है. बाइक सवार प्रेम मोची के शरीर में चोट लगी. स्थानीय लोगों द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










