घाघरा थाना परिसर में लगी आग, जब्त कर रखे कई वाहन जले

Published at :22 Apr 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
घाघरा थाना परिसर में लगी आग, जब्त कर रखे कई वाहन जले

थाना परिसर की बाउंड्री के बाहर लगी गुमटी भी जली, हजारों का नुकसान

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा थाना परिसर में मंगलवार की रात अगलगी में आधा दर्जन से भी अधिक वाहन जल कर राख हो गये. वहीं थाना परिसर की बाउंड्री के बाहर लगी गुमटी भी जल गयी. आग कैसे लगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. ज्ञात हो कि थाना परिसर में जब्त वाहन परिसर में पीछे रखा हुआ था. थाना की बाउंड्री का घेराव कंटीले तारों से किया हुआ है. आग लगने के कारण पांच पैसेंजर टेंपो, एक टाटा मैजिक व एक मालवाहक पिकअप समेत कई बाइक जल गये. आग लगने के बाद पुलिस जवानों व स्थानीय लोगों ने मिल कर आग को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग की लपेट इतनी तेज थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया. स्थिति बिगड़ने पर दमकल बुलाया गया. इके बाद आग पर काबू पाया गया. गुमटी संचालक विमल घोष ने बताया कि घटना में उन्हें लगभग 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. इस संबंध में थानेदार मोहन कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि बाउंड्री के बाहर लोग कचरा फेंकते हैं. संभवतः किसी ने कचरे में आग लगा दी होगी, जिससे गुमटी व थाना परिसर के अंदर रखे वाहनो में आग लग गयी. उन्होंने अंदेशा व्यक्त किया कि सामने में ही दो ट्रांसफाॅर्मर भी है. संभावना है कि उसमें शॉर्ट सर्किट होने से भी आग लगी हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola