नाबालिग से गैंगरेप के मामले में प्राथमिकी दर्ज

तीन अभियुक्तों को जेल व तीन को भेजा गया रिमांड होम
गुमला. बिशुनपुर प्रखंड के कसमार क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मां ने छह अभियुक्तों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसमें तीन बालिग व तीन नाबालिग शामिल हैं. इस मामले में बालिग अभियुक्त महानंद उरांव (24), मनदेव टोप्पो (24) व रूपेश उरांव (20) को न्यायिक हिरासत में जेल व तीन नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया. बताते चलें कि पीड़िता अपनी सहेली के साथ 13 मई की रात नौ बजे गांव के एक शादी समारोह में गयी थी, जहां से रात दो बजे वह अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी. इस दौरान अभियुक्तों ने पीड़िता को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




