शादी समारोह में मारपीट, कई लोग घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एक दूसरे पर टांगी,बलुआ व तलवार से किया वार
विज्ञापन
गुमला.
सदर थाना के सतपारा घटठा गांव में रविवार की रात एक शादी समारोह में मारपीट की घटना हुई. दो पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि बारात पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिससे एक दर्जन लोग घायल हो गये. मारपीट के दौरान टांगी, तलवार, बलुवा व लाठी-डंडा से एक-दूसरे पर वार किया गया है. मारपीट के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल था. हालांकि, पुलिस ने इस तरह की घटना की सूचना से इंकार किया है. वैसे पुलिस भी इस मामले का पता करते हुए नजर आयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










