चैनपुर में औने-पौने दाम में मिर्च बेच रहे हैं किसान

Updated at : 05 Jul 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
चैनपुर में औने-पौने दाम में मिर्च बेच रहे हैं किसान

चैनपुर में औने-पौने दाम में मिर्च बेच रहे हैं किसान

विज्ञापन

चैनपुर. प्रखंड में कई एकड़ में लगायी गयी मिर्च की फसल को किसान औने-पौने दाम में बेच रहे हैं. फसल अच्छी हुई. लेकिन खरीदार व दाम नहीं मिल रहा है. किसान अलीमुद्दीन खान बताया कि मिर्च की कीमतों में भारी गिरावट से किसानों की कमर टूट गयी है, जो मिर्च पहले 70 रुपये प्रति किलोग्राम बिकती थी. वह अब केवल 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है. इससे किसानों के लिए अपनी लागत निकालना मुश्किल हो गया है. एमडी बख्तावर हुसैन ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा है कि मिर्च की खेती में जो लागत लगी है, वह भी नहीं निकल पा रही है. हमने जो मजदूर लगाये हैं. उन्हें देने के लिए भी पैसे नहीं हो पा रहा है. दाम कम होने के कारण किसानों की लागत कुछ भी नहीं आ रही है, बल्कि नुकसान जा रहा है. उन्होंने बताया कि मैंने चार एकड़ में मिर्च की खेती की है. कई किसानों ने हताशा में अपनी मिर्च की फसल को खेतों में ही सड़ने के लिए छोड़ दिया है. इतना ही नहीं जिन किसानों ने फसल तोड़ी है. उन्हें भी उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. इस कारण अपनी तोड़ी फसल को बोरियों समेत कम दाम में बेचने को मजबूर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola