लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करें : डीडीसी

Updated at : 19 Apr 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करें : डीडीसी

लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करें : डीडीसी

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न सरकारी बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक शनिवार को उपविकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डीडीसी ने केसीसी लोन, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की. केसीसी की समीक्षा में डीडीसी ने कहा कि जिन लोगों का अब तक केवाइसी नहीं हुआ है, उनका शीघ्र केवाइसी करें. साथ ही केसीसी समेत स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन करने तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. इसके अलावा डीडीसी ने पशुपालन, कृषि, उद्यान व मत्स्य विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में एलडीएम गुमला समेत अन्य पदाधिकारी व संबंधित कर्मी मौजूद थे.

दान सेतु ने चप्पल का किया वितरण

गुमला. दान सेतु संस्था ने गरीब महिला व पुरुषों के बीच चप्पल का वितरण किया. फुटपाथ में दुकान लगाने व भीख मांगने वाले लोगों के बीच भी चप्पल बांटे गये. संस्था के फाउंडर प्रशांत उन्नीकृष्णन ने कहा है कि दान सेतु संस्था का प्रयास है कि जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहा है. वैसे लोगों को संस्था के माध्यम से कुछ मदद हो सके. गुमला के अलावा रांची में संस्था द्वारा काम किया जा रहा है. आने वाले दिनों में संस्था अन्य जिलों में भी काम करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola