गुमला में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

Updated:
विज्ञापन
गुमला में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

मंदिर-मस्जिद दिल में रहते… इंसान को इंसान रहने दो

विज्ञापन

मंदिर-मस्जिद दिल में रहते… इंसान को इंसान रहने दो प्रतिनिधि, गुमला रामनवमी के उल्लास और भक्ति के बीच गुमला शहर से एक ऐसी तस्वीर सामने आयी. जिसने सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत मिसाल पेश कर दी. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस तस्वीर के साथ गूंजता संदेश “मंदिर मस्जिद दिल में रहते, इंसान को इंसान रहने दो” लोगों के दिलों को छू रहा है. यह दृश्य उस समय का है. जब रामनवमी का भव्य जुलूस शहर के थाना रोड से गुजर रहा था. इसी दौरान अंजुमन इस्लामिया के ओहदेदार जुलूस के स्वागत के लिए खड़े नजर आये. मौके पर मौजूद अंजुमन के सदर मो मुशाहिद आजमी, सचिव मो मकसूद, समाजसेवी मो लड्डन, पंगा मुन्ना, मो मिन्हाज सहित अन्य लोगों ने केंद्रीय महावीर मंडल के पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. मो लड्डन और पंगा मुन्ना ने राम भक्तों के हाथों से तलवार लेकर करतब दिखाये.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola