जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या

गुमला के डुमरी थाना स्थित जैरागी सरना टोली गांव में 65 वर्षीय करमेला एक्का की उसके ही भतीजे द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डुमरी गुमला के डुमरी थाना स्थित जैरागी सरना टोली गांव में 65 वर्षीय करमेला एक्का की उसके ही भतीजे द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण जमीन विवाद है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी दानियल विवादित जमीन पर मकान बना रहा था. जिस पर मृतका को आपत्ति थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया और अंततः यह विवाद हत्या जैसी गंभीर घटना में बदल गया. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी. जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया. इश्तेहार चिपकाया डुमरी. डुमरी पुलिस ने महुआडाड़ थाना के अंबवाटोली निवासी चरकू अंसारी जो गो तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है. उसके खिलाफ बुधवार को कार्रवाई करते पुलिस टीम ने विधि-व्यवस्था के तहत आरोपी के घर पर ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तेहार चिपकाया. मौके पर एसआइ मनोज कुमार सहित पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola